Pradhan Mantri Awas Yojana 2024: 2024 में शुरू होने वाले प्रधानमंत्री आवास योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक योजना है जिसमें सरकार घर के लिए लोन प्रदान करती है। यह योजना जून 2015 में शुरू हुई थी।
इस योजना के तहत सरकार सस्ते दाम पर घर उपलब्ध कराती है गरीब लोगों के लिए। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर, निम्न और मध्यम आय वाले परिवारों को घर बनाने या खरीदने के लिए सब्सिडी दी जाती है। अगर आप भी प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अपना घर बनाना चाहते हैं, तो आपको PM Awas online Apply Kaise kare के बारे में संपूर्ण जानकारी होनी चाहिए।
आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता, लाभ एवं Pm Awas online Apply Kaise kare संबंधित जानकारी देंगे। योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल पूरा पढ़े।
प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है?
शहरी क्षेत्रों में लोगों की आवास की मांग बढ़ रही है और इसके साथ ही घरों की आपूर्ति की समस्या भी है। इसी समस्या को हल करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत, निजी डेवलपर्स की मदद से बसेरे बनाने और गरीबों के लिए सस्ते आवासों को देने का प्रयास किया जा रहा है।
सरकार द्वारा इस योजना के तहत घर निर्माण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। PMAY का लक्ष्य है कि हर गरीब को सस्ते दाम पर घर उपलब्ध हो। सरकार ने इस योजना के लिए लाभार्थियों के खाते में सब्सिडी की राशि सीधे भेजने का निर्णय लिया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी क्षेत्रों में कार्य की जा रही है और इसकी समाप्ति की तारीख को 31 दिसंबर 2024 तक बढ़ा दिया गया है। साथ ही, पक्के घरों का कुल लक्ष्य भी 295 करोड़ के पार किया गया है।
योजना का नाम | प्रधानमंत्री आवास योजना |
---|---|
शुरू की गई | माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा |
लाभार्थी | देश के नागरिक |
उद्देश्य | देश के सभी नागरिकों के लिए किफायती आवास प्रदान करना |
श्रेणी | केंद्र सरकार योजना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://pmaymis.gov.in/ |
प्रधानमंत्री आवास योजना में क्या क्या लाभ मिलता है?
- PM Awas Yojana के अंतर्गत, भारत सरकार द्वारा झुग्गी पुनर्वास के लिए प्रति घर के लिए 1 लाख रुपए की सब्सिडी दी जाती है।
- हाउसिंग लोन पर लाभार्थी को 6.5% तक की ब्याज सब्सिडी दी जाती है।
- 20 वर्ष से अधिक लोगो के लिए लोन या आवेदक द्वारा दिए गए लोन अवधि पर व्यास सब्सिडी लागू होती है जो भी काम हो।
- PMAY के तहत सरकार द्वारा सब्सिडी राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है।
- देश के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग लोगों को सस्ते में आवास प्राप्त करने का अवसर मिलता है।
- आवास निर्माण और खरीदारी के लिए वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाती है।
- इस योजना से वे लोग भी फायदा उठा सकते हैं जिनके पास अपना घर नहीं है।
- PMAY योजना के अंतर्गत महिलाओं को आवास के लिए विशेष प्राथमिकता दी जाती है ताकि महिलाएं समाज में सशक्त हो सकें।
- ग्रामीण क्षेत्रों में भी आवास की सुविधा प्रदान की जाती है।
- आपदा प्रभावित क्षेत्रों में आवास के निर्माण के लिए विशेष उपाय किए जाते हैं ताकि लोग आपदा के समय में सुरक्षित रह सकें।
- PM Awas Yojana के अंतर्गत कोई भी निर्माण या प्रॉपर्टी की लोन राशि की कोई सीमा नहीं है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए कौन पात्र है
- आवेदक को प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्र होने के लिए भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- लाभार्थी के परिवार के पास पक्का घर नहीं होना चाहिए।
- लाभार्थी ने ना तो भारत सरकार और ना ही राज्य सरकार से किसी अन्य आवासीय योजना का लाभ प्राप्त किया होना चाहिए।
- ईडब्ल्यूएस (EWS) के लिए लाभार्थी की वार्षिक आय 6 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- LIG (न्यूनतम आय समूह) के तहत आने वाले लाभार्थी की सालाना आय 6 लाख से अधिक और 12 लाख से कम होनी चाहिए।
- MIG-I (मध्यम आय समूह- I) के लाभार्थी की सालाना आय 12 लाख या 18 लाख से कम होनी चाहिए।
- MIG-II (मध्यम आय समूह- II) के लिए लाभार्थी की सालाना आय 18 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें
Step 1 : प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने के लिए, सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmaymis.gov.in पर जाना होगा।
Step 2 : उसके बाद, आपके सामने वेबसाइट का होम पेज दिखाई देगा।
Step 3 : होम पेज पर, आपको “Citizen Assessment” विकल्प पर क्लिक करना होगा और फिर “Apply Online” विकल्प पर जाना होगा।
Step 4 : इसके बाद, आपको अपना आधार कार्ड नंबर डालना होगा।
Step 5 : आधार नंबर डालने के बाद, आपको “Check” विकल्प पर क्लिक करके अपने आवेदन को सत्यापित करना होगा।
Step 6 : सत्यापन के बाद, आपके सामने PMAY आवेदन पेज खुल जाएगा।
Step 7 : आपको इस पेज पर अपने व्यक्तिगत जानकारी, आय विवरण, बैंक खाता विवरण और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।
Step 8 : सभी जानकारी भरने के बाद, आपको “I am aware” चेक बॉक्स पर टिक करना होगा।
Step 9 : अब, दिए गए कैप्चा कोड दर्ज करके “Save” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Step 10 : इससे आपको एक यूनिक आवेदन संख्या प्राप्त होगी।
Step 11 : अंतिम में, आपको भरा हुआ आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना और प्रिंट कर लेना होगा। इसके बाद, आपको निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर या फाइनेंशियल संस्थान/बैंक में जाकर सहायक दस्तावेजों के साथ फॉर्म जमा करना होगा।