प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभ लेने वाले किसानों को केंद्र सरकार के द्वारा हर साल मिलने वाली धनराशि को बढ़ा दिया है | प्रति चार माह किसानों को 2000 रुपए सहायता मिलती है | जो पूरे साल 6000 रुपए राशि होगी | मोदी सरकार ने इसे बढ़ा कर 8000 रुपए राशि कर दी है |
किसानों को किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं करना है, उनको सिर्फ ई – केवाईसी करना है, इसके बैगर यह किस्त बैंक खाते में जमा नहीं होगी | राजस्थान सरकार के द्वारा केंद्र की इस योजना के साथ राशि बढ़ा कर किसानों को राशि दी जाएगी | यह बढ़ी हुई राशि सिर्फ राजस्थान के किसानों को मिलेगी | राजस्थान सरकार की वित्त मंत्री दिया कुमारी के द्वारा बजट में घोषणा की गयी |
PM Kisan Samman Nidhi Yojana से संबधित जानकारी यहाँ देख सकते है | जिन किसान ने अभी तक इस योजना के लिए आवेदन नहीं किए है वे अनलाइन मोड से जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते है | फरवरी 2024 में पीएम किसान की 16वीं किस्त आ चुकी है | राज्य सरकार के द्वारा अपने बजट से राजस्थान के किसानों को फायदा दे रही है | यहाँ से PM Kishan Yojana 2024 के लिए सीधा आवेदन कर सकते है |
PM Kishan Yojana 2024 Details
योजना का नाम | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना |
लागू की | केंद्र सरकार ने |
पीएम किसान योजना लागू हुई | 24 फरवरी 2019 |
बजट आवंटित हुआ | 20,0000 करोड़ |
बजट सत्र | 2018 – 19 |
किस्त दी जाती है | हर चार माह बाद |
कुल किस्त है | 6000/- |
किस्त की बढ़ोत्तरी हुई | 2000/- (कुल 8000/-) |
पीएम किसान की 16वीं किस्त जारी हुई | फरवरी 2024 |
पीएम किसान की 17वीं किस्त जारी होगी | जून 2024 |
आवेदन लिंक | https://pmkisan.gov.in/ |
PM Kishan Yojana किस्त मे होगी बढ़ोत्तरी –
राजस्थान सरकार की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने विधानसभा का बजट पेश करते हुए PM Kishan Yojana किस्त में बढ़ोत्तरी करने की घोषणा की है | इसमें कुल 1400 करोड़ का बजट आवंटित किया है, जिससे यह किस्त 6 हजार से 8 हजार तक होगी | साथ में कई फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य देने की बात की है | राजस्थान के किसानों को PM Kishan Yojana की बढ़ी हुई किस्त का फायदा मिलेगा | राजस्थान में भाजपा सरकार के द्वारा किसानों को यह तोफा दिया गया है |
PM Kishan Yojana 2024 उद्देश्य
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के सभी किसान वर्ग को केंद्र सरकार के द्वारा सहायता देना | केंद्र सरकार ने वादा किया है की देश के किसानों की आय में बढ़ोत्तरी करना है | इसके विभिन्न उद्देश्य है –
- किसानों को सरकार के द्वारा राशि प्रदान करके खेती को बढ़ावा दे सकते |
- खेती के तरफ युवाओं की बढ़ती कम रुचि को बढ़ावा देना है |
- किसान फसल से संबधित खाद – बीज की खरीदारी इस सहायता राशि से कर सकता है |
- अधिक से अधिक किसानों को सहायता राशि प्रदान कर खेती के प्रति किसानों की भागीदारी बढ़ाना |
- किसानों की आय को दुगना करना |
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ –
आज देश कर हर किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहा है, जिससे किसानो को इस सहायता से खाद – बीज से संबधित समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है | किसानों को समय – समय पर सरकार के द्वारा बैंक खाते में इस राशि को डाल दिया जाता है | पीएम किसान योजना से खेती का अलग से होने वाला खर्च निकाल सकते है |
PM Kishan Yojana 2024 के महत्वपूर्ण दस्तावेज –
पीएम किसान योजना के लिए जो किसान आवेदन कर रहा है उनके पास लिखे गए यह महत्वपूर्ण दस्तावेज होने चाहिए –
- किसान का आधार कार्ड |
- जमीन का खसरा नंबर |
- खेती की जानकारी |
- पहचान पत्र |
- निवास प्रमाण पत्र |
- खाता संख्या |
- मोबाईल नंबर |
- पासपोर्ट साइज़ फोटो |
PM Kishan Yojana के लिए कैसे आवेदन करे –
किसान को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए अनलाइन रेजिस्ट्रैशन करना है, जो इस प्रकार है –
- आधिकारिक वेबसाईट पर विज़िट करना है |
- इसके मुख्य पेज पर न्यू फार्मर रेजिस्ट्रैशन सेक्शन पर क्लिक करना है |
- यहाँ ग्रामीण या शहरी, जहां से है उसको चुन कर, यहाँ आधार कार्ड नंबर या मोबाईल नंबर को भर कर Get OPT करना है |
- इसके बाद किसान की सामान्य जानकारी के साथ भूमि से संबधित जानकारी को साझा करना है |
- जो दस्तावेज मांगे है उनको अपलोड करना है, सबमिट करना है |
- इस फॉर्म का प्रिन्ट निकाल लेना है |
इस परकर PM Kishan Yojana के लिए अनलाइन आवेदन हो जाएगा | किसान अपने महतपूर्ण दस्तावेजों को नजदीक के ई – मित्र पर ले जा कर आवेदन कर सकते है | राजस्थान के किसान इस बढ़ी हुई किस्त का फायदा ले सकते है |