Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana 2024: उत्तराखंड की सभी महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए और उनको सक्षम बनाने के लिए एक नई योजना की शुरुआत की गई है जिसका नाम है मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना
इस योजना के माध्यम से उत्तराखंड सरकार ने 1,25,000 महिलाओ को 2025 तक लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है उत्तराखंड सरकार द्वारा चली गई इस लखपति दीदी योजना का लाभ स्वय सहायता समूह से जुड़ी महिलाओ को दिया जाएगा।
इस योजना का लाभ उठाकर कोई भी महिला अपने परिवार का रोजगार और स्तर बढ़ाने मे सक्षम हो पाएगी और आत्मनिर्भर बनेगी, साथ ही हम आपको बताएंगे कि उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी की गई मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना क्या है, इस योजना के लिए क्या पात्रता है, आवश्यक दस्तावेज कोनसे है, यह सभी जानकारी आपको इस लेख मे मिलेगी।
लखपति दीदी योजना क्या है
उत्तराखंड के जाने माने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना मे स्वय सहायता समूह से जुड़ी महिलाओ की आर्थिक स्थितिको बदलने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है,
इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्वय सहायता समूह की 3,67,000 महिलाओ मे से 1,25,000 महिलाओ को वर्ष 2025 तक लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे कि इन सभी महिलाओ की सालाना आमदनी एक लाख से अधिक हो सके.
आपको बता दे की स्वय सहायता समूह से जुड़ी महिलाओ को इस योजना के तहत 5 लाख तक बिना ब्याज की लोन राशि दी जाएगी ताकि सभी महिलाए अपना व्यवसाय शुरू करके लखपति बनने का सपना साकार कर सके और लखपति दीदी योजना का संचालन ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किया जाएगा। यह योजना उत्तराखंड की महिलाओ की आर्थिक स्थिति को सुधारने मे काफी मददगार साबित होगी।
लखपति दीदी का उद्देश्य क्या है?
- Lakhpati Didi Yojana उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य की स्वय सहायता समूह (SHG) से जुड़ी महिलाओ की आर्थिक स्तिथि को सुधार करने के लिए शुरू की गयी है।
- इस योजना मुख्य उदेश्य वर्ष 2025 तक राज्य के स्वय सहायता समूह की 1,25,000 से अधिक महिलाओ को लखपति बनाना है।
- इस योजना के माध्यम से इन सभी महिलाओ की वार्षिक आमदनी एक लाख रुपए से ऊपर हो जाएगी।
- लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओ को व्यवसाय के लिए 5 लाख तक का लोन दिया जाएगा जिसमे कोई भी ब्याज नही लगेगा।
- इसके अलावा महिलाओ को अपना व्यवसाय बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण और तकनीकी मार्गदर्शन की सुविधाए भी प्रदान करेगी।
- जिसे की राज्य मे रोजगार के अवसर बढ़ेगे और ज्यादा से ज्यादा महिलाए योजना से जुड़ती जाएगी।
- इस योजना के महिलाओ को देखकर राज्य की अन्य महिलाए भी प्रेरित होगी कुछ करनेकी चाह रखेंगी।
- इस योजना की वजह से महिलाओ के आर्थिक जीवन स्तर मे सुधार आएगा और वह आत्मनिर्भर बन पाएगी।
योजना का नाम | लखपति दीदी योजना |
योजना को किसने शुरू किया | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीजी ने |
किसको लाभ मिलेगा | स्वय सहायता समूह से जुडी महिलाओ को |
योजना का उदेश्य | 1,25,000 से ज्यादा महिलाओ को लखपति बनाना |
योजना कब शुरू हुई | 4 Nov 2022 |
योजना किस राज्य के लिए है | उत्तराखंड |
आवेदन कब शुरू होगा | जल्द ही शुरू की जाएगी |
लखपति दीदी योजना के लिए पात्रता
- Lakhpati Didi Yojana के लिए आवेदक महिला को उत्तराखंड की स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- इस योजना के लिए सिर्फ स्वय सहायता समूह से जुड़ी महिला ही आवेदन कर सकती है।
- लखपति दीदी योजना उत्तराखंड का लाभ केवल महिलाओ के लिए ही है।
लखपति दीदी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- बैंक खाता
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
लखपति दीदी योजना आवेदन कैसे करें?
अगर आप लोग उत्तराखंड सरकार द्वाराजारी की गई लखपति दीदी योजना मे आवेदन करना चाहते है तो आप लोगो को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा क्योकि अभी राज्य सरकार ने इस योजना के लिए कोई भी आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च नही की है.
जैसे ही उत्तराखंड सरकार लखपति दीदी योजना के तहत कोई अपडेट देगी या जैसे ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी हम आप सभी को इस संबंध मे अपडेट कर देगे।