केंद्र सरकार की वित्त मंत्री निर्मल सितारमण ने 2023 – 24 का बजट पेश किया | इस बजट में महिला सम्मान बचत पत्र योजना की घोषणा की गयी | सभी वर्ग की महिला इस योजना का लाभ ले सकती है | डाकघरों में अपना खाता खोल कर 2 लाख रुपए की राशि पर 7.5% की दर से ब्याज प्राप्त कर सकती है |
जैसे ही बजट में Mahila Samman Bachat Patra Yojana की घोषणा हुई है, इसे 1 फरवरी 2023 से लागू कर दिया गया है | यह योजना 2 साल तक सक्रिय रहेगी | इस लिए जो महिला इस योजना का लाभ लेना चाहती है वे अपने नजदीक के डाकघरों में जा कर इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है |
Mahila Samman Bachat Patra Yojana की 31 मार्च 2025 को अवधि पूरी हो जाएगी | देश में कुल 1.59 लाख डाकघरों में इस योजना को प्रभावित कर दिया जाएगा | इसके अलावा सभी बैंकों में इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है | कम से कम 1000/- रुपए की राशि पर इस ब्याज दर का लाभ ले सकती है | महिला सम्मान बचत पत्र योजना के महत्वपूर्ण दस्तावेज और इससे संबधित अधिक जानकारी को यहाँ से देख सकते है |
Mahila Samman Bachat Patra Yojana Details
योजना का नाम | महिला सम्मान बचत पत्र योजना |
किसने लागू की | केंद्र सरकार ने |
किस मंत्रालय से | वित्त मंत्रालय से |
योजना लागू हुई | 1 फरवरी 2023 |
योजना समाप्त होगी | 31 मार्च 2025 |
निवेश | 1000/- से 2 लाख तक |
निवेश पर ब्याज | 7.5% तक |
आवेदन कर सकती है | भारत की सभी वर्ग की महिला |
योजना की अवधि | 2 साल |
आवेदन | ऑफलाइन |
महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र में ब्याज की गणना कैसे करे | How to Interest Calculated In Mahila Samman Saving Certificate

महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना का उद्देश्य | Mahila Samman Saving Certificate Yojana purpose
केंद्र सरकार के द्वारा भारत में महिला सशक्तिकरण को बढ़वा देने के लिए महिला सम्मान बचत पत्र योजना को लागू किया गया है, इसके विभिन्न उद्देश्य है –
- महिलाओं को अपनी बचत पर सरकार के द्वारा अधिक ब्याज दिया जाएगा, जो 7.5% तक रहेगा |
- 2 साल की अवधि पूरी होने पर महिला मूलधन के साथ उस ब्याज को भी निकाल सकती है |
- देश के विभिन्न क्षेत्र में महिला बचत नहीं कर पाती है तो देश के कोने – कोने में डाकघरों को खोला गया है, इसमे खाता खोल कर इस बचत को जमा कर सकती है |
- इस योजना में 1 हजार से 2 लाख तक राशि जमा होगी, जिसे महिला एक साथ जमा करा सकती है या वे किस्तों में भी जमा कर सकती है |
- महिलाओं को निवेश करने में प्रोत्साहित करना |
महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी | Mahila Samman Saving Certificate Yojana important information
- महिला सम्मान बचत पत्र योजना के बैंक खाते से एक साल पूरा होने पर 40% राशि निकाल सकते है |
- अगर कोई अपना इस योजना के बैंक खाते को बंद कराना चाहती है तो वे करना सकती है |
- कोई महिला बिना करना बताए बैंक खाता बंद करती है तो उनको तब तक 7.5% ब्याज की बजाय 5.5% की दर से ब्याज मिलेगा |
महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना की योग्यता
Mahila Samman Bachat Patra Yojana के लिए जो महिला आवेदन कर रही है उनकी योग्यता इस प्रकार रखी है –
- महिला की नागरिकता भारतीय हो |
- महिला के नाम से बैंक खाता होना चाहिए |
- जरूरी दस्तावेज होने चाहिए |
- किसी भी वर्ग की महिला इस योजना का लाभ ले सकती है |
- परिवार की आय 7 लाख से कम होनी चाहिए |
Mahila Samman Bachat Patra Yojana महत्वपूर्ण दस्तावेज
महिला सम्मान बचत पत्र योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन होंगे | जिस बैंक से इस योजना से आवेदन करना चाहती है वे अपने इन महत्वपूर्ण दस्तावेजों को साथ ले कर जाए –
- आधार कार्ड |
- पहचान पत्र |
- निवास प्रमाण पत्र |
- बैंक खाता डायरी |
- पैन कार्ड |
- वैध मोबाईल नंबर |
- पासपोर्ट साइज़ फोटो |
महिला सम्मान बचत पत्र योजना के लिए आवेदन कैसे करे
जो महिला, Mahila Samman Bachat Patra Yojana के लिए आवेदन करना चाहती है उनको आवेदन ऑफलाइन करना होगा, जो इस प्रकार है –
- जिस भी बैंक या डाकघरों से खाता है, उसी से इस योजना का फायदा लेना चाहती है तो उसकी ब्रांच पर जाए |
- यहाँ के अधिकारी से इस योजना का फॉर्म ले |
- इस फॉर्म में जो भी सामान्य जानकारी को मांग है, उनको भरे |
- जिन दस्तावेजों को साथ में लगाना है, उनकी कॉपी को लगाए |
- फॉर्म पर महिला को अपना फोटो को लगाना है और हस्ताक्षर करना है |
- इस फॉर्म को उसी ब्रांच में जमा कर दे |
- इस खाते में 1 हजार से 2 लाख तक, जितनी भी राशि जमा करनी है वो करा दे |
इस प्रकार महिला सम्मान बचत पत्र योजना के लिए आवेदन करके महिलाएं निवेश करके अधिक ब्याज प्राप्त कर सकती है |