Kanya Sumangala Yojana: मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई है। इस योजना के जरिए, बेटियों के जन्म को अशुभ न मानने के लिए लोगों में संज्ञान बदलने का प्रयास किया जा रहा है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेटियों के भविष्य को सुखमय बनाना है। इस योजना के अंतर्गत, जब भी कोई बालिका पैदा होती है, उसे ₹25000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
इस योजना का लाभ पाने के लिए बालिका के माता-पिता को कन्या सुमंगला योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इस योजना की पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े। यह योजना सरकार की तरफ से बेटियों के हित में शुरू की गई प्रमुख योजना है।
योजना का नाम | मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना |
---|---|
शुरू की गई | उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
उद्देश्य | बेटियों का उज्जवल भविष्य |
पात्रता | बेटियां |
लाभ | ₹25,000 |
आवेदन माध्यम | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | mksy.up.gov.in |
कन्या सुमंगला योजना के लाभ
- इस योजना से बेटियों का भविष्य सुनहरा होगा।
- योजना के अंतर्गत बेटियों को ₹25,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- सरकार बेटी के जन्म से लेकर उसकी स्नातक पढ़ाई तक का खर्च उठाती है।
- उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना बालिकाओं को शिक्षित और मजबूत बनाने में मदद करेगी।
कन्या सुमंगला योजना के लिए कौन पात्र है?
- इस योजना का लाभ सिर्फ उत्तर प्रदेश की बालिकाओं को ही मिलेगा।
- एक परिवार में अधिकतम 2 बेटियों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
- अगर किसी के पास दो बेटियाँ हैं और वह उन्हें गोद लेता है और उसकी पत्नी भी दो बेटियाँ हैं, तो उन परिवार की चारों बेटियों को योजना का लाभ मिलेगा।
- अगर किसी के पहले से एक बेटी है और फिर उसकी पत्नी के दो जुड़वा बेटियाँ होती हैं, तो उन तीनों बेटियों को योजना का लाभ मिलेगा।
- योजना का लाभ पाने के लिए परिवार की वार्षिक आय ₹3,00,000 से कम होनी चाहिए।
कन्या सुमंगला योजना में कितनी राशि दी जाती है?
कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत, वर्तमान में बेटियों को 6 किस्तों के माध्यम से लाभ पहुंचाया जाता है, जिसे आप निम्नलिखित चार्ट के माध्यम से समझ सकते हैं।
किस्त | समय | आर्थिक सहायता |
---|---|---|
प्रथम किस्त | बेटी के जन्म होने पर | ₹5000 |
दूसरी किस्त | 1 वर्ष तक की बालिका को पहला टीकाकरण कराने पर | ₹2000 |
तीसरी किस्त | बालिका के प्रथम कक्षा में प्रवेश के बाद | ₹3000 |
चौथी किस्त | 6वी कक्षा में बालिका के प्रवेश के बाद | ₹3000 |
पांचवी किस्त | कक्षा 9वी में बालिका के प्रवेश के बाद | ₹5000 |
छठवी किस्त | 12वी कक्षा के बाद डिप्लोमा करने पर | ₹7000 |
यहां दिया गया चार्ट कन्या सुमंगला योजना की कुल राशि ₹25,000 को दिखाता है। बेटियों को इस चार्ट के अनुसार योजना के अंतर्गत ₹25,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
कन्या सुमंगला योजना के लिए जरूरी दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- वोटर आईडी कार्ड
- गोद ली हुई बच्चियों के गोद लेने का प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
कन्या सुमंगला योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- नागरिक सेवा पोर्टल ऑप्शन पर क्लिक करें।
- नये पेज पर योजना के नियम और शर्तों को पढ़ें।
- Continue बटन पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
- कन्या सुमंगला योजना का रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
- बच्चे का नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा भरें।
- Send OTP पर क्लिक करें।
- रजिस्टर मोबाइल पर आने वाले OTP को दर्ज करें और फॉर्म सबमिट करें।
- रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक हो गया है। User ID मिलेगा।
- वापस होम पेज पर जाएं और लॉग इन करें।
- अपना User ID और Password दर्ज करें और लॉग इन करें।
- कन्या सुमंगला योजना का फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- Submit पर क्लिक करें।
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का आवेदन की स्थिति चेक करें
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का स्थिति जांचने के लिए आपको कन्या सुमंगला योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां आपको अपने यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद, आपके आवेदन की स्थिति दिखाई देगी। उस पर क्लिक करके आप अपने आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का हेल्पलाइन नंबर
“मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना” उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक महत्वपूर्ण योजना है जिसका लाभ बेटियों को प्राप्त हो रहा है। इस योजना से संबंधित किसी भी समस्या के लिए या अधिक जानकारी के लिए, कृपया हेल्पलाइन नंबर 18008330100 पर संपर्क करें।